यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 29 अगस्त 2018

पूर्ण के आगे पूर्ण समर्पण | समर्पण क्या है? मन का अर्पण है | समर्पण मात्र शरीर का अर्पण नहीं है | मस्तक का झुकना भर नहीं है | जब हमारा गुरु पूर्ण है | उनका प्रेम पूर्ण है | उनकी कृपा पूर्ण है | अपनाना पूर्ण है |

पूर्ण के आगे पूर्ण समर्पण!

जहाँ न + मन है, वही नमन है।
जहाँ नमन है, वही चमन है।

समर्पण मात्र शरीर का अर्पण नहीं है | मस्तक का झुकना भर नहीं है | 

समर्पण क्या है? मन का अर्पण है | इस हद  तक कि जहाँ एक भाव - तरंग भी अपनी चेष्टा या कामना से न उठे | तभी तो समर्पण की विशालता को स्वयं गुरु महाराज जी ने केवल एक पंकित में बंधते हुए यही कहा था -' समर्पण वह है, यहाँ इष्ट का एक पल का भी आभाव आपको बैचैन कर दे |' माने उसके इशारों का आभाव हमारी जीवन - प्रणाली ही ठप्प कर के रख दे | मन को कंगाल कर दे | जीवन की गति के गुरु ही आधार, गुरु ही सार हो जाएँ | तन  - मन अपनी चाल चलना छोड़कर उनके इशारों पर थिरकने लगे | यह है समर्पण | मात्र घर छोड़ कर आना भर समर्पण नहीं | सर्वात्म को उलीच कर देना - यह है समर्पण |

जब  हमारा गुरु पूर्ण  है | उनका प्रेम पूर्ण है | उनकी कृपा पूर्ण  है | अपनाना पूर्ण है | तो बदले में हमारा देना पूर्ण क्यों नहीं है? समर्पण पूर्ण क्यों नहीं है ? मैं अपना भी रहूँ और समर्पित भी कहलाऊँ - यह तो आडम्बर होगा | समर्पण का मजाक उड़ाना होगा | समझ लें, खंडित समर्पण, समर्पण नहीं होता | अपने में से थोडा सा निकल कर गुरु को अर्पित कर देना - यह समर्पण है ही नहीं | अधूरी आंशिक आहुतियों से कभी समर्पण की ज्वाला जाज्वल्यमान नहीं होती | अपूर्णता में तो वह अपनी सारी गरिमा, सारी  महिमा  खो बैठती है | इस लिए समर्पण सदा सर्वात्म देकर महिमामंडित होता है | पूर्णता की पीठिका पर ही सीधा स्थिर खड़ा रह पाता है | जय गुरु!
(प्रस्तुति: शिवेन्द्र कुमार मेहता, गुरुग्राम)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद!

सठ सुधरहिं सतसंगति पाई | महर्षि मेँहीँ बोध-कथाएँ | अच्छे संग से बुरे लोग भी अच्छे होते हैं ओर बुरे संग से अच्छे लोग भी बुरे हो जाते हैं | Maharshi Mehi | Santmat Satsang

महर्षि मेँहीँ की बोध-कथाएँ! सठ सुधरहिं सतसंगति पाई हमारा समाज अच्छा हो, राजनीति अच्छी हो और सदाचार अच्छा हो – इसके लिए अध्यात्म ज्ञान चाहिए।...