यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 22 अक्तूबर 2018

आग लगी आकाश में झर-झर गिरे अंगार। संत न होते जगत में तो जल मरता संसार।। MAHARSHI=MEHI | SANTMAT-SATSANG | SANTMEHI | SADGURUMEHI

आग लगी आकाश में झर-झर गिरे अंगार।

संत न होते जगत में तो  जल मरता संसार।।

इस जगत की स्थिरता  का मुख्य कारण  संत महापुरुष ही हैं यह तो ठीक ही है कि स्वांस चलने का हमें एहसास नहीं होता। परन्तु जब सर्दी जुकाम हो जाता है। छाती में कफ जम जाता है, तभी हमें स्वांस की कीमत का पता चलता है और हम डाक्टर के पास इलाज के लिए भागते हैं। ऐसा नहीं है कि संसार में आज सतगुरु नहीं है। नकली नोट बाजार में तभी चल सकते हैं यदि असली नोट है। अगर सरकार  असली नोट बंद कर  दे तो नकली नोट कैसे चल सकते हैं। आज मार्किट में नकली वस्तुए बहुत आसानी से सस्ते दामों में प्राप्त हो सकती है। परन्तु असली वस्तु की पहचान हो जाने पर नकली की कोई  कीमत नहीं रह जाती। इस प्रकार हमें जरूरत है सच्चे  सतगुरु की शरण में जाने की। जब तक सतगुरु की प्राप्ति नहीं होती, तब तक जीवन का कल्याण असंभव है। उससे पहले हम आध्यात्मिक क्षेत्र  में प्रगति नहीं कर सकते।

जानना तो यह जरूरी है कि हमें किस प्रकार गुरु की प्राप्ति हो सकती है। आज का मानव यह तो सरलता से कह देता है कि गुरु किये बिना कल्याण नहीं है, इस लिए हम ने तो गुरु धारण कर लिया। हम ने गुरु मन्त्र  लिया और खूब भजन सुमरिन करते हैं। परन्तु जब यह पूछा जाता है कि मन को शांति मिली ?  क्या जीवन का रहस्य को जाना ?  तब जबाब मिलता है कि यह तो बहुत मुश्किल है, मन अभी कहाँ टिका। ज्ञान तो ले लिया, परन्तु न तो मन को स्थिरता मिल पाई और न ही मन को स्थिर करने का स्थान ही पता चल पाया और न ही जीवन के कल्याण  के मार्ग को जाना। विचार करना है कि गुरु क्यों धारण किया ?  गुरु का कार्य हमें जीवन के रहस्य को समझाना है। जब कि आज मनुष्य ने गुरु मन्त्र  को एक खिलौना बना लिया। बहुत गर्व से कहते हैं कि हम ने तो गुरु किया है।  परन्तु यह पता नहीं है कि गुरु किसे कहते हैं ?  केवल रटने के लिए कुछ शब्दों का अभ्यास करवा देने वाले को गुरु नहीं कहा जा सकता। यदि शास्त्रों में लिखित मन्त्रों को ही गुरु प्रदान करता है तो गुरु की क्या जरूरत है। वह तो स्वयं भी पढ़ सकते हैं। इस लिए कहा  है: -

कोटि नाम संसार में तातें मुकित न होए।
आदि नाम जो गुप्त जपें बुझे बिरला  कोई।।

कबीर साहब कहते हैं कि संसार में परमात्मा के करोड़ों नाम है परन्तु उनको जपने से मुकित (मुक्ति) नहीं हो सकती। जानना है तो उस नाम को जो आदि कल से चला आ रहा है। अत्यंत  गोपनीय है, मनुष्य  के अंतर में  ही चल रहा है। कण-कण में विधमान है। इस लिए हमें भी चाहिए ऐसे पूर्ण संत की खोज करें, जब आप खोज करेंगे तो आप को ऐसा संत मिल जायेगें। उस के बाद ही हमारी भक्ति  की यात्रा की शुरुआत होगी।
।। जय गुरु ।।
प्रस्तुति: एस.के. मेहता, गुरुग्राम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद!

सब कोई सत्संग में आइए | Sab koi Satsang me aaeye | Maharshi Mehi Paramhans Ji Maharaj | Santmat Satsang

सब कोई सत्संग में आइए! प्यारे लोगो ! पहले वाचिक-जप कीजिए। फिर उपांशु-जप कीजिए, फिर मानस-जप कीजिये। उसके बाद मानस-ध्यान कीजिए। मा...