यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 15 सितंबर 2018

मानव जीवन में आचरण का महत्व | Maanav Jeevan me aachran ka mahatva | Santmat-Satsang

मानव जीवन में आचरण का महत्व!
☘मानव जीवन में आचरण का बहुत महत्व है। शक्तिशाली इंसान भी निर्बल है, धनवान भी निर्धन है, महाज्ञानी भी अज्ञानी है, अगर जीवन में अच्छा आचरण अर्थात धर्म नही है। धर्म किसी व्यक्ति के आवरण से नहीं व्यवहार से प्रकट होता है।  मनुष्य जो  अपने लिए चाहता है, वही व्यवहार दूसरों के साथ भी करना चाहिए। धर्म जीवन में प्रवेश करता है तो शान्ति देता है। धनी होना सौभाग्य की बात है मगर परम सौभाग्य तब होगा जब हम धार्मिक बनेंगे। धार्मिक आदमी की पहचान है जो खुद भी सुख से जीता है और दूसरों को भी सुख से जीने देता है। दूसरों का सुख नहीं छीनता। अपने किये खोटे कर्मो के प्रति प्रायश्चित करता है हे इश्वर जो हो गया सो गया अब बदल रहा हूं। आदमी का कर्म ही धर्म तक जाने वाला रास्ता है। धर्म इंसानियत के विकास मे सहायक होता है।

जीवन में धार्मिकता लाने के लिए :-
ऐसा नही कमाना, पाप हो जाए
ऐसा नही बोलना, क्लेश हो जाए
ऐसा नही खर्चना, कर्ज हो जाए
ऐसा नही खाना, मर्ज हो जाए

"तन पवित्र सेवा किए, धन पवित्र कर दान।
मन पवित्र हरि भजन कर, होत त्रिविध कल्याण।।"

जय गुरु महाराज
प्रस्तुति: शिवेन्द्र कुमार मेहता, गुरुग्राम, हरियाणा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद!

सठ सुधरहिं सतसंगति पाई | महर्षि मेँहीँ बोध-कथाएँ | अच्छे संग से बुरे लोग भी अच्छे होते हैं ओर बुरे संग से अच्छे लोग भी बुरे हो जाते हैं | Maharshi Mehi | Santmat Satsang

महर्षि मेँहीँ की बोध-कथाएँ! सठ सुधरहिं सतसंगति पाई हमारा समाज अच्छा हो, राजनीति अच्छी हो और सदाचार अच्छा हो – इसके लिए अध्यात्म ज्ञान चाहिए।...