यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 30 अक्तूबर 2018

दीपों के प्रकाश के बिना कैसी दीपावली? | Deepon ke prakash ke bina kaisi Deewali | Santmat-Satsang |

दीपों के प्रकाश के बिना कैसी दीपावली?

क्या दीपों के बाह्य प्रकाश मात्र से आंतरिक प्रकाश संभव है? क्या वास्तव में बाहरी प्रकाश से हमारे अंतरतम का प्रकाशित होना संभव है? बुद्ध कहते हैं अप्प दीपो भव। अपना प्रकाश स्वयं बनो। हम में ऊर्जा है, उत्साह है, कौन रोक सकता है हमें अपना प्रकाश बनने से, अपना स्वयं का विकास करने से? करना भी चाहिए। आप दीपक को लीजिए, दीपक चाहे स्वयं अपना प्रकाश बन जाए, लेकिन एक दीपक भी स्वयं नहीं बनता। उसको भी एक कलाकार बड़े यत्न से निर्मित करता है। एक दीपक तब तक न तो दूसरों को प्रकाश दे सकता है और न स्वयं ही प्रकाशित हो सकता है जब तक कि अन्य कोई दीपक उसे प्रज्वलित नहीं करता, उसे अपना प्रकाश नहीं दे देता। हमें अपना प्रकाश स्वयं बनने के लिए सबसे पहले बाह्य निर्माता और बाह्य प्रकाश की आवश्यकता पड़ती ही है। पात्र दीपक नहीं होता। पात्र को दीपक बनने के लिए स्नेह की आवश्यकता होती है। स्नेह यानी ऊर्जा। तेल या घी। स्नेह के बाद बत्ती भी जरूरी है। बत्ती के लिए रुई की जरूरत पड़ती है। वह भी किसानों के कर्म से ही प्राप्त होता है। पात्र में बत्ती लगाकर इसे स्नेह से भर दिया जाता है। तब यह दीपक बनता है। फिर कोई जलता दीपक उसे अपनी लौ से प्रकाश से भर देता है। फिर भी कहते हैं अपना प्रकाश स्वयं बनो। कहते हैं अप्प दीपो भव। नहीं, ये कहना ठीक लगता है कि स्वयं को दीपक बनाओ। स्वयं जलो तभी दूसरों तक प्रकाश पहुंचा सकोगे। स्वयं की ऊर्जा से दूसरों को ऊर्जस्वित करो। दीपक की तरह मनुष्य की सार्थकता भी इसी में है। वह स्वयं नहीं बन सकता, लेकिन दूसरों के बनाने पर जरूर कुछ कर सकता है। वह स्वयं नहीं जल सकता, लेकिन दूसरों के जलाने पर जरूर स्वयं प्रकाशित होकर दूसरों को भी प्रकाशित कर सकता है। अंधेरे से बचा सकता है। इसी उदार भाव में निहित है प्रकाशोत्सव की सार्थकता और हमारी संस्कृति की शाश्वतता।
जय गुरु महाराज

सोमवार, 29 अक्तूबर 2018

असली दिवाली का पूर्ण आनन्द तभी मिलेगा जब अपने अन्दर का प्रकाश प्रज्वलित हो जाय | DEEPAWALI | ASLI-DEEWALI | Santmat-Satsang | Prakash

असली दिवाली का पूर्ण आनन्द तभी मिलेगा जब अपने अन्दर का प्रकाश प्रज्वलित हो जाय!
ज्ञान है आंतरिक दीपक का प्रकाश; गंगा के तट पर एक संत का आश्रम था। एक दिन उनके एक शिष्य ने पूछा, ‘गुरुवर, शिक्षा का निचोड़ क्या है?’ संत ने मुस्करा कर कहा, ‘एक दिन तुम स्वयं जान जाओगे।’ बात आई और चली गई। कुछ समय बाद एक रात संत ने उस शिष्य से कहा, ‘वत्स, इस पुस्तक को मेरे कमरे में तख्त पर रख दो।’ शिष्य पुस्तक लेकर कमरे में गया, लेकिन तत्काल लौट आया। वह डर से कांप रहा था। संत ने पूछा, ‘क्या हुआ? इतना डरे हुए क्यों हो?’ शिष्य ने कहा, ‘गुरुवर, कमरे में सांप है।’ संत ने कहा, ‘यह तुम्हारा भ्रम होगा। कमरे में सांप कहां से आएगा! तुम फिर जाओ और मंत्र का जाप करना। सांप होगा तो भाग जाएगा।’

शिष्य दोबारा कमरे में गया। उसने मंत्र का जाप भी किया, लेकिन सांप उसी स्थान पर डटा रहा। शिष्य डर कर फिर बाहर आ गया और संत से बोला, ‘सांप वहां से जा नहीं रहा है।’ संत ने कहा, ‘इस बार दीपक लेकर जाओ। सांप होगा तो दीपक के प्रकाश से भाग जाएगा।’ शिष्य इस बार दीपक लेकर गया तो देखा कि वहां सांप नहीं है। सांप की जगह एक रस्सी लटकी हुई थी। अंधकार के कारण उसे रस्सी का वह टुकड़ा सांप नजर आ रहा था। बाहर आकर शिष्य ने कहा, ‘गुरुवर, वहां सांप नहीं, रस्सी का टुकड़ा है। अंधेरे में मैंने उसे सांप समझ लिया था।’ संत ने कहा, ‘वत्स, इसी को भ्रम कहते हैं। संसार गहन भ्रमजाल में जकड़ा हुआ है। ज्ञान के प्रकाश से ही इस भ्रमजाल को मिटाया जा सकता है, लेकिन अज्ञानता के कारण हम बहुत सारे भ्रमजाल पाल लेते हैं और आंतरिक दीपक के अभाव में उसे दूर नहीं कर पाते। जब तक आंतरिक दीपक का प्रकाश प्रज्ज्वलित नहीं होगा, लोग भ्रमजाल से मुक्ति नहीं पा सकते।’ कबीर साहब कहते हैं:-

अपने घट दियना बारु रे।।
नाम का तेल सुरत कै बाती, ब्रह्म अगिन उद्गारु रे।
जगमग जोत निहारू मंदिर में, तन मन धन सब वारू रे।।
झूठी जान जगत की आसा, बारम्बार बिसारू रे।
कहै कबीर सुनो भाई साधो, आपन काज सँवारू रे।।

   जय गुरु महाराज

शनिवार, 27 अक्तूबर 2018

परम स्नेही संत | सत्संग की जगह पर जाने से, एक-एक कदम रखने से एक-एक यज्ञ करने का फल मिलता है | Santmat-Satsang | SANTMEHI | SADGURUMEHI

परम स्नेही संत
सत्संग से हमें वह रास्ता मिलता है, जिससे हमारा तो उद्धार हो जाता है, हमारे इक्कीस कुलक भी तर जाते हैं।

बिनु सत्संग न हरिकथा ते बिन मोह न भाग।
मोह गये बिनु राम पद, होवहिं न दृढ़ अनुराग।।

सत्संग की जगह पर जाने से, एक-एक कदम रखने से एक-एक यज्ञ करने का फल मिलता है। देवर्षि नारद दासी के पुत्र थे…. विद्याहीन, जातिहीन, धनहीन, कुलहीन और व्यवसायहीन दासी के पुत्र। चतुर्मास में वह दासी साधुओं की सेवा में लगायी गयी थी। साधारण दासी थी। वह साधुओं की सेवा में आती थी तो अपने छोटे बच्चे को भी साथ में ले आती थी। वह बच्चा कीर्तन करता, सत्संग सुनता। साधुओं के प्रति उसकी श्रद्धा हो गयी। उसको कीर्तन, सत्संग, ध्यान का रंग लग गया। उसको आनंद आने लगा। संतों ने नाम रख दिया हरिदास। सत्संग, ध्यान और कीर्तन में उसका चित्त द्रवित होने लगा। जब साधु जा रहे थे तो वह बोलाः “गुरुजी ! मुझे साथ ले चलो।”
संतः “बेटा ! अभी तुझे हम साथ नहीं ले जा सकते। जन्मों-जन्मों का साथी जो हृदय में बैठा है, उसकी भक्ति कर, प्रार्थना कर।”
संतों ने ध्यान-भजन का तरीका सिखा दिया और वही हरिदास आगे चलकर देवर्षि नारद बना। जातिहीन, विद्याहीन, कुलहीन और धनहीन बालक था, वह देवर्षि नारद बन गया। नारदजी को तो देवता भी मानते हैं, मनुष्य भी उनकी बात मानते हैं और राक्षस भी उनकी बात मानते हैं।
कहाँ तो दासी पुत्र ! जातिहीन, विद्याहीन, कुलहीन और कहाँ भगवान को सलाह देने की योग्यता !
ऐसे महान बनने के पीछे नारदजी के जीवन के तीन सोपान थेः
1. सोपान था-सत्संग, साधु समागम।
2. सोपान था-उत्साह।
3. सोपान था-श्रद्धा।
सत्संग, उत्साह और श्रद्धा अगर छोटे से छोटे आदमी में भी हों तो वह बड़े से बड़े कार्य कर सकता है। यहाँ तक कि भगवान भी उसे मान देते हैं। वे लोग धनभागी हैं जिनको सत्संग मिलता है ! वे लोग विशेष धनभागी हैं जो सत्संग दूसरों को दिलाने की सेवा करके संत और समाज के बीच की कड़ी बनने का अवसर खोज लेते हैं, पा लेते हैं और अपना जीवन धन्य कर लेते हैं!
।। जय गुरु ।।

मंगलवार, 23 अक्तूबर 2018

यह भी नहीं रहने वाला | साधू कहने लगा - "धन्य है आनंद! तेरा सत्संग, और धन्य हैं तुम्हारे सतगुरु | Maharshi Mehi Sewa Trust

यह भी नहीं रहने वाला!

         एक साधु देश में यात्रा के लिए पैदल निकला हुआ था। एक बार रात हो जाने पर वह एक गाँव में आनंद नाम के व्यक्ति के दरवाजे पर रुका।
आनंद ने साधू  की खूब सेवा की। दूसरे दिन आनंद ने बहुत सारे उपहार देकर साधू को विदा किया।

साधू ने आनंद के लिए प्रार्थना की  - "भगवान करे तू दिनों दिन बढ़ता ही रहे।"

       साधू की बात सुनकर आनंद हँस पड़ा और बोला - "अरे, महात्मा जी! जो है यह भी नहीं रहने वाला ।" साधू आनंद  की ओर देखता रह गया और वहाँ से चला गया ।

      दो वर्ष बाद साधू फिर आनंद के घर गया और देखा कि सारा वैभव समाप्त हो गया है । पता चला कि आनंद अब बगल के गाँव में एक जमींदार के यहाँ नौकरी करता है । साधू आनंद से मिलने गया।

आनंद ने अभाव में भी साधू का स्वागत किया । झोंपड़ी में फटी चटाई पर बिठाया । खाने के लिए सूखी रोटी दी । दूसरे दिन जाते समय साधू की आँखों में आँसू थे । साधू कहने लगा - "हे भगवान् ! ये तूने क्या किया ?"

     आनंद पुन: हँस पड़ा और बोला - "महाराज  आप क्यों दु:खी हो रहे है ? महापुरुषों ने कहा है कि भगवान्  इन्सान को जिस हाल में रखे, इन्सान को उसका धन्यवाद करके खुश रहना चाहिए। समय सदा बदलता रहता है और सुनो ! यह भी नहीं रहने वाला।"

      साधू मन ही मन सोचने लगा - "मैं तो केवल भेष से साधू  हूँ । सच्चा साधू तो तू ही है, आनंद।"

      कुछ वर्ष बाद साधू फिर यात्रा पर निकला और आनंद से मिला तो देखकर हैरान रह गया कि आनंद  तो अब जमींदारों का जमींदार बन गया है ।  मालूम हुआ कि जिस जमींदार के यहाँ आनंद  नौकरी करता था वह सन्तान विहीन था, मरते समय अपनी सारी जायदाद आनंद को दे गया।

साधू ने आनंद  से कहा - "अच्छा हुआ, वो जमाना गुजर गया ।   भगवान्  करे अब तू ऐसा ही बना रहे।"

    यह सुनकर आनंद  फिर हँस पड़ा और कहने लगा - "महाराज  ! अभी भी आपकी नादानी बनी हुई है।"

  साधू ने पूछा - "क्या यह भी नहीं रहने वाला ?"

    आनंद उत्तर दिया - "हाँ! या तो यह चला जाएगा या फिर इसको अपना मानने वाला ही चला जाएगा । कुछ भी रहने वाला नहीं  है और अगर शाश्वत कुछ है तो वह है परमात्मा और उस परमात्मा की अंश आत्मा।"

आनंद  की बात को साधू ने गौर से सुना और चला गया।

     साधू कई साल बाद फिर लौटता है तो देखता है कि आनंद  का महल तो है किन्तू कबूतर उसमें गुटरगूं कर रहे हैं, और आनंद  का देहांत हो गया है। बेटियाँ अपने-अपने घर चली गयीं, बूढ़ी पत्नी कोने में पड़ी है ।

*साधू कहता है - "अरे इन्सान! तू किस बात का अभिमान करता है ? क्यों इतराता है ? यहाँ कुछ भी टिकने वाला नहीं है, दु:ख या सुख कुछ भी सदा नहीं रहता। तू सोचता है पड़ोसी मुसीबत में है और मैं मौज में हूँ । लेकिन सुन, न मौज रहेगी और न ही मुसीबत। सदा तो उसको जानने वाला ही रहेगा। सच्चे इन्सान वे हैं, जो हर हाल में खुश रहते हैं। मिल गया माल तो उस माल में खुश रहते हैं, और हो गये बेहाल तो उस हाल में खुश रहते हैं।"*

साधू कहने लगा - "धन्य है आनंद! तेरा सत्संग, और धन्य हैं तुम्हारे सतगुरु! मैं तो झूठा साधू हूँ, असली फकीरी तो तेरी जिन्दगी है। अब मैं तेरी तस्वीर देखना चाहता हूँ, कुछ फूल चढ़ाकर दुआ तो मांग लूं।"

  साधू दूसरे कमरे में जाता है तो देखता है कि आनंद  ने अपनी तस्वीर  पर लिखवा रखा है - "आखिर में यह भी  नहीं रहेगा।"

विचार करे........
।। जय गुरु ।।
प्रस्तुति: *महर्षि मेँहीँ सेवा ट्रस्ट* गुरुग्राम


सोमवार, 22 अक्तूबर 2018

आग लगी आकाश में झर-झर गिरे अंगार। संत न होते जगत में तो जल मरता संसार।। MAHARSHI=MEHI | SANTMAT-SATSANG | SANTMEHI | SADGURUMEHI

आग लगी आकाश में झर-झर गिरे अंगार।

संत न होते जगत में तो  जल मरता संसार।।

इस जगत की स्थिरता  का मुख्य कारण  संत महापुरुष ही हैं यह तो ठीक ही है कि स्वांस चलने का हमें एहसास नहीं होता। परन्तु जब सर्दी जुकाम हो जाता है। छाती में कफ जम जाता है, तभी हमें स्वांस की कीमत का पता चलता है और हम डाक्टर के पास इलाज के लिए भागते हैं। ऐसा नहीं है कि संसार में आज सतगुरु नहीं है। नकली नोट बाजार में तभी चल सकते हैं यदि असली नोट है। अगर सरकार  असली नोट बंद कर  दे तो नकली नोट कैसे चल सकते हैं। आज मार्किट में नकली वस्तुए बहुत आसानी से सस्ते दामों में प्राप्त हो सकती है। परन्तु असली वस्तु की पहचान हो जाने पर नकली की कोई  कीमत नहीं रह जाती। इस प्रकार हमें जरूरत है सच्चे  सतगुरु की शरण में जाने की। जब तक सतगुरु की प्राप्ति नहीं होती, तब तक जीवन का कल्याण असंभव है। उससे पहले हम आध्यात्मिक क्षेत्र  में प्रगति नहीं कर सकते।

जानना तो यह जरूरी है कि हमें किस प्रकार गुरु की प्राप्ति हो सकती है। आज का मानव यह तो सरलता से कह देता है कि गुरु किये बिना कल्याण नहीं है, इस लिए हम ने तो गुरु धारण कर लिया। हम ने गुरु मन्त्र  लिया और खूब भजन सुमरिन करते हैं। परन्तु जब यह पूछा जाता है कि मन को शांति मिली ?  क्या जीवन का रहस्य को जाना ?  तब जबाब मिलता है कि यह तो बहुत मुश्किल है, मन अभी कहाँ टिका। ज्ञान तो ले लिया, परन्तु न तो मन को स्थिरता मिल पाई और न ही मन को स्थिर करने का स्थान ही पता चल पाया और न ही जीवन के कल्याण  के मार्ग को जाना। विचार करना है कि गुरु क्यों धारण किया ?  गुरु का कार्य हमें जीवन के रहस्य को समझाना है। जब कि आज मनुष्य ने गुरु मन्त्र  को एक खिलौना बना लिया। बहुत गर्व से कहते हैं कि हम ने तो गुरु किया है।  परन्तु यह पता नहीं है कि गुरु किसे कहते हैं ?  केवल रटने के लिए कुछ शब्दों का अभ्यास करवा देने वाले को गुरु नहीं कहा जा सकता। यदि शास्त्रों में लिखित मन्त्रों को ही गुरु प्रदान करता है तो गुरु की क्या जरूरत है। वह तो स्वयं भी पढ़ सकते हैं। इस लिए कहा  है: -

कोटि नाम संसार में तातें मुकित न होए।
आदि नाम जो गुप्त जपें बुझे बिरला  कोई।।

कबीर साहब कहते हैं कि संसार में परमात्मा के करोड़ों नाम है परन्तु उनको जपने से मुकित (मुक्ति) नहीं हो सकती। जानना है तो उस नाम को जो आदि कल से चला आ रहा है। अत्यंत  गोपनीय है, मनुष्य  के अंतर में  ही चल रहा है। कण-कण में विधमान है। इस लिए हमें भी चाहिए ऐसे पूर्ण संत की खोज करें, जब आप खोज करेंगे तो आप को ऐसा संत मिल जायेगें। उस के बाद ही हमारी भक्ति  की यात्रा की शुरुआत होगी।
।। जय गुरु ।।
प्रस्तुति: एस.के. मेहता, गुरुग्राम

शनिवार, 20 अक्तूबर 2018

संतमत का संक्षिप्त परिचय | संत और संतमत | संतमत का छोटा-सा सिधांत | संतमत की परम्परा | संत बाबा देवी साहब | संत तुलसी साहब | संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ | SANTMAT-SATSANG

संतमत का संक्षिप्त परिचय

संत और संतमत :- शांति स्वरुप परमात्मा की प्रत्यक्षानुभूति प्राप्त करनेवाले महापुरुष ही संत होते हैं। सभी संतो की मौलिक बातें समान ही हैं। संतों की इसी मौलिक विचारधारा को संतमत कहते हैं।

संतमत का छोटा-सा सिधांत :- गुरु, ध्यान और सत्संग है। संत्संग के द्वारा सुबुधि प्राप्त करना, गुरु के द्वारा साधना का गुप्त रहस्य जानना एवं ध्यान के द्वारा अन्तः प्रकाश तथा अंतर्नाद प्राप्त कर आत्म नियंत्रण की पूर्णता प्राप्त करना, फिर सदाचारी, सांसारिक जीवन बिताना है।

संतमत की परम्परा :-
1.संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज  (१८८५-१९८६) :- संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज  संतमत के आधुनिक काल में मुख्य आधार स्तम्भ हैं। इनका अवतरण मधेपुरा जिले के ग्राम-खोख्शी श्याम मझुआ, बिहार (भारत) में १८८५ इसवी में वैशाखी पूर्णिमा के एक दिन पहले हुआ था। पैत्रिक गाँव सिकलीगढ़ धरहरा जिला पूर्णिया बिहार है। पूर्व संस्कारवश मैट्रिक की परीक्षा में वैराग्य का संवेग हुआ। वैरागी बन लम्बी खोज के बाद सद्गुरु बाबा देवी साहब से संतमत को ठीक से जाना। कुप्पाघाट, भागलपुर बिहार की प्राचीन गुफा में १८ महीने की लगातार उपासना में आत्मानुभूति प्राप्त किया। फिर संतमत का व्यापक प्रचार किया एवं सत्संग-योग चारो भाग जैसे कई सैद्धांतिक  पुस्तकों की रचना कर संतमत को मजबूत आधार प्रदान किया। नियमित साधना तथा सत्संग के बीच १०१ वर्षों की आयु पूरी कर ८ जून १९८६ इसवी में इस स्थूल शरीर का परित्याग किया।

2. संत बाबा देवी साहब [१८४१--१९१९] :- संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के गुरु संत बाबा देवी साहब मुरादाबाद उत्तरप्रदेश भारत के निवासी थे। मुंशी महेश्वरी लाल ने इन्हे संत तुलसी साहब से आशीर्वाद के द्वारा प्राप्त किया था। इनका जन्म १८४१ ई में हुआ था। इन्हें गुरु संत तुलसी साहब का दर्शन मात्र ४ वर्ष की उम्र में हुआ था। उसी समय गुरु ने इनके सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। तब से ही ये ध्यान में संलग्न रहे। अविवाहित रहकर पोस्ट ऑफिस की नौकरी कर आत्मनिर्भर जीवन की स्थिति बनायीं। संतमत का सुन्दर प्रचार घूम-घूम कर किया। जनवरी १९१९ में अपने  स्थूल शरीर का त्याग मुरादाबाद में किया।

3. संत तुलसी साहब  [१७६३--१८४८] :- संत बाबा देवी साहब के गुरु संत तुलसी साहब के जन्म तथा वंश की ठीक-ठीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, अनुमान से इनका जन्म १७६३ ई० में राजसी परिवार में पुणे में हुआ था। ये प्रखर संत अधिकतर ध्यान-साधना में तल्लीन रहते थे। मौका निकाल कर  संतमत का प्रचार भी करते थे। गुरु की स्तुति इन्होने की है, किन्तु उनके गुरु के नाम का पता नहीं चलता है। भोजन के लिए ये भीख मांग लेते थे, गुदरी पहन कर गुजर कर लेते थे। इनकी कई रचनायें हैं। ये संतमत के ज्ञान से भरे हुए हैं। १८४८ई में इन्होंने हाथरस में चोला त्याग किया। यहाँ इनकी समाधि भी है।

4. महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज (१९२०-२००७) :- संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ के पट्ट शिष्य एवं अगले आचार्य महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज का जन्म 20.12.1920  इसवी में ग्राम-गम्हरिया, जिला-सुपौल, बिहार (भारत) में हुआ था। १९३९ इसवी में ये गुरु की शरण में आये। लगभग ४० वर्षों तक लगातार गुरु की खास सेवा में रहे। यह एक ऐतिहासिक सेवा है। इनके द्वारा ही गुरुदेव के प्रवचनों एवं कई पुस्तकों की रचना हुई। गुरुदेव के ज्ञान को इन्होंने ही पुस्तक के पन्ने पर लाया। गुरुदेव के बाद १९८६ इसवी से ये 'वर्तमान आचार्य' का कार्य जीवन के अंतिम क्षण यानि ४ जून, २००७ तक करते रहे। इनके द्वारा संतमत सत्संग एवं कुप्पाघाट आश्रम का भरपूर विकास हुआ। इनकी समाधि आश्रम परिसर की भव्यता को बढ़ा रहा है।

5. महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज (१९३४ इसवी से लगातार) :- महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के प्रमुख शिष्य एवं खास शारीरिक सेवा में रहे। महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज का जन्म ग्राम-मचहा, जिला-सुपौल, बिहार (भारत) में १९३४ इसवी के चैत्र मास में रामनवमी के एक दिन पूर्व हुआ था। १९५७ से गुरुदेव की सेवा में ये लगभग २९ वर्षों तक उनके जीवन के अंतिम क्षण तक रहे। २००७ इसवी में महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज के शरीर त्यागने के बाद ये वर्तमान आचार्य का कार्य कर रहें हैं, इनके निर्देशन में संतमत का प्रचार और बढ़ता जा रहा है। आप बुढ़ापे की अवस्था में भी लगातार भ्रमण कर ध्यान एवं सत्संग का सम्यक प्रचार कर रहें हैं। जिला वार्षिक अधिवेशन एवं अखिल भारतीय महाधिवेशन आदि में प्रायः जाते रहतें हैं। बहुत कम कीमत पर पुस्तकें एवं शांति सन्देश पत्रिका उपलब्ध करवातें हैं। संतमत की समझ का विकास कर निःशुल्क दीक्षा (संतों का गुप्त भेद) बताने की व्यवस्था करतें हैं। आपके कार्यकाल में महर्षि मेँहीँ आश्रम, कुप्पाघाट भागलपुर का भरपूर विकास हुआ है। आपको अपने भक्तों से मिले हुए रूपये पैसों से आश्रम में ढेरों विकास कार्य हुआ है और हो रहा है। आपने गुरु महाराज की सेवा भक्ति बड़ी ही तन्मयता एवं लगन से की। आपने लोगों द्वारा दिये गये एक-एक रुपये-पैसों का हिसाब इस कदर रखा कि आपके हिसाब की बही-खाता देखकर गुरु महाराज बहुत प्रसन्न हुए और ऐन वक्त पर वह रूपया गुरु महाराज के काम भी आया इससे गुरु महाराज ने अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में खुश होकर आपको आशिर्वाद प्रदान किये कि "आपको रुपयों-पैसों  की कभी कमी नहीं होगी।" इस तरह आपका जीवन गुरुमय हो गया, संतमय हो गया, संतमतमय हो गया है। आपके दर्शन पाकर प्राणी अपने को धन्य मानते हैं, प्रफुल्लित हो उठते हैं, कृत कृत्य हो जाते हैं। आपके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन्!!! --जय गुरु!!!


रविवार, 14 अक्तूबर 2018

सेवा, सहयोग, साधना- मनुष्य-जन्म की शुरूआत सेवा से होती है ... | SEWA-SAHYOG-SADHNA | SANTMAT-SATSANG

सेवा, सहयोग, साधना!
मनुष्य-जन्म की शुरुआत सेवा से होती है और अंत भी उसी में। जीवन का आदि और अंत-यह दो ऐसी अवस्थाएँ है, जब मनुष्य सर्वथा अशक्त-असमर्थ होता है, इसलिए उसे सहारे की आवश्यकता पड़ती है। इन दोनों का मध्यवर्ती अंतराल ही ऐसा है, जिसमें आदमी सबसे समर्थ, सशक्त और योग्य होता है यही वह काल है, जब उसे स्वयं पर किए गए उपकारों के बदले समाज को उपकृत करके ऋण चुकाना पड़ता है यदि वह ऐसा न करे और जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत सेवा लेता रहे, तो उसकी वह कृतघ्नता मरणोत्तर जीवन में ऐसा वज्राघात बनकर बरसती है, जिसके लिए उसके पास सिर्फ पछतावा ही शेष रहता है। इसलिए समझदार लोग सेवा की महत्ता को समझते और उसे अपनाते हैं।

जो व्यक्ति अपना वैभव लुटाकर दूसरों को स्वस्थता और खुशियाँ बाँटते हैं, समर्पण भाव से अपनी सेवा, साधना में जुटे रहते हैं, वह वास्तव में स्तुत्य है। ऐसे व्यक्ति इहलोक में ही स्वर्ग-मुक्ति के उस आयाम को प्राप्त कर लेते हैं, जिसके लिए शास्त्रों में अन्य लोकों की चर्चा हैं।

सेवा प्रकाराँतर से एक साधना है। जो इसे भली प्रकार संपन्न कर लेता है, समझना चाहिए उसने सब कुछ पा लिया। यों ईश्वरप्राप्ति जीवन का चरम लक्ष्य है, पर जहाँ निर्दोष और निर्विकार सहयोग, सम्मान,यश, कीर्ति आदि हो, वहाँ भी ईश्वरीय अंश प्रकाशित हो रहा होता है। ऐसे में वह व्यक्ति चमत्कारिक ईश-विभूतियों को भले ही न पा सके , पर आत्मिक ऋद्धि और भौतिक सिद्धियों का स्वामी तो हो ही जाता है। इसीलिए सेवा को सर्वोपरि ईश्वर-उपासना कहा गया है। इसे हर हालत में हर एक को करनी ही चाहिए।
।। जय गुरु ।।
सौजन्य: *महर्षि मेँहीँ सेवा ट्रस्ट (रजि.)*


सब कोई सत्संग में आइए | Sab koi Satsang me aaeye | Maharshi Mehi Paramhans Ji Maharaj | Santmat Satsang

सब कोई सत्संग में आइए! प्यारे लोगो ! पहले वाचिक-जप कीजिए। फिर उपांशु-जप कीजिए, फिर मानस-जप कीजिये। उसके बाद मानस-ध्यान कीजिए। मा...